Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेलंगाना में एक कुत्ते ने घर में सो रहे पांच महीने के बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला

May 14, 2024

तेलंगाना में एक कुत्ते ने घर में सो रहे पांच महीने के बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला

तेलंगाना के विकाराबाद जिले के तंदूर से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां मंगलवार को एक कुत्ते ने पांच महीने के मासूम को नोंच-नोंचकर मार डाला। बच्चे का नाम बाबूसाई बताया जा रहा है। घटना उस वक्त हुई, जब वह अपने घर में ही सो रहा था और उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। तभी एक कुत्ता घर के अंदर घुस आया और उस पर हमला कर दिया। यह भी बताया जा रहा है कि बच्चे को मृत देखकर उसके पिता ने कुत्ते को भी मार डाला। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि कुत्ता मासूम के पिता के ऑफिस का पालतू जानवर था। हालांकि, ऑफिस के मालिक ने इससे इनकार किया है। उनका दावा है कि कुत्ता आवारा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें