Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP की कार्यकारिणी बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने व 2024 के चुनाव की तैयारियों को लेकर हुआ मंथन

February 10, 2023

BJP की कार्यकारिणी बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने व 2024 के चुनाव की तैयारियों को लेकर हुआ मंथन

भिवानी (कुलवीर दीवान) : हरियाणा भाजपा के 2024 के चुनाव को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज भिवानी में शुरू होने जा रही है। इस बैठक में प्रदेश भर के 353 डेलीगेट हिस्सा लेंगे। जिनको मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित प्रदेश प्रभारी विपल्व देव सहित विभिन्न सांसद व मंत्री संबोधित करेंगे। इस बैठक में 22 जिलों में से 17 जिलों के चुने गए भाजपा समर्थित जिला परिषद चेयरमैनों को भी विशेष तौर पर बुलाया गया है। मंत्री, विधायक व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य 10 व 11 फरवरी को भिवानी में होने वाली इस बैठक में हिस्सा लेंगे। प्रथम सत्र आज सांय चार बजे शुरू होगा। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी की 39 डेलीगेट को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे।

भिवानी के भाजपा जिला प्रभारी शंकर धूपड़ व पूर्व विधायक तथा कार्यकारिणी सदस्य शशी परमार ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का प्रथम सत्र भिवानी के पयर्टन विभाग के बया रिर्जोट में सांय चार बजे शुरू होगा। जिसमें 39 डेलीगेट को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। इसके बाद अगला सत्र सुबह 10 बजे से आगंतुक डेलीगेट का रजिस्ट्रेशन सत्र एक घंटा 11 बजे तक बिट्स इंटरनेशनल स्कूल में चलेगा। जिसके बाद 11 बजे से लेकर सांय साढ़े 9 बजे तक विभिन्न मुद्दों पर मंथन होगा। इस बैठक के लिए अलग-अलग जिलों के रजिस्ट्रेशन काऊंटर बनाए गए हैं। मीटिंग स्थल पर ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि 2024 के चुनाव को लेकर इस बैठक में मंथन किया जाएगा। इसके अलावा पार्टी को संगठनात्क तौर पर मजबूर बनाने के लिए सुझाव मांगे जाएंगे। जिसके आधार पर भविष्य में होने वाले निर्णयों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें