Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : पंचकूला निगम चुनाव की कमान 1200 सुरक्षाकर्मियों के हाथ

Haryana Police

Haryana Police

पंचकूला। नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लक्ष्य से सरकार ने यहां 1200 सुरक्षाकर्मियों को तैनान करने का फैसला लिया है। इस संबंध में पंचकूला के सेक्टर-4 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में एडीजीपी शिवास कविराज की अध्यक्षता में बैठक हुई।

पुलिसकर्मियों के साथ स्वैट कमांडो भी रहेंगे तैनात

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए 1200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। कुल 85 लोकेशन पर 204 बूथों पर मतदान होना है। सभी बूथों पर पुलिस की कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा, जिससे कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित रह सके।

59 बूथों को बताया अति संवेदनशील

सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों को चिह्नित किया। इसमें 21 लोकेशन के 36 बूथों को संवेदनशील और 21 लोकेशन के 59 बूथों को अति-संवेदनशील श्रेणी में रखा है। यहां अतिरिक्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और स्वैट कमांडो तैनात होंगे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए चार टीयर गैस टीमें भी रिजर्व रखी हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में की गई नाकेबंदी और पेट्रोलिंग

सीमांत क्षेत्रों को सुरक्षित करने के लिए पांच इंटर-स्टेट बॉर्डर नाकों पर 24 घंटे कड़ा पहरा है। इसके अतिरिक्त शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर चुनाव से दो दिन पहले बीस विशेष नाके लगेंगे। सुरक्षा के आधुनिक मापदंडों को अपनाते हुए पुलिसकर्मियों को 55 बॉडी कैमरों से लैस किया है। चुनाव के दौरान 12 पेट्रोलिंग टीमें लगातार गश्त करेंगी, जबकि ईआरवी, राइडर और पीसीआर वाहन भी हर पल मुस्तैद रहेंगे। धारा 163 के तहत हथियारों के दुरुपयोग को रोकने के लिए एसीपी व थाना प्रभारियों की ओर से शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जा रही है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version