Site icon Dainik Savera Times

त्रिपुरा में महिला ने 2 बच्चों को जहर देने के बाद खुद को मार डाला, जांच जारी

अगरतला: त्रिपुरा के खोवाई जिले के गोपालनगर गांव में गुरुवार को 35 वर्षीय एक महिला ने अपने दो बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई, जब पीड़िता प्रमिला मुंडा का पति मनु मजदूरी करने पड़ोस के गांव गया था।महिला ने अपने बेटों 10 वर्षीय परिमल और 12 वर्षीय मोनिश को किसी तरल पदार्थ में जहर मिलाकर खिलाने के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के पीछे की सही वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।पति, जो अभी भी सदमे से जूझ रहा है, ने अपनी पत्नी के कठोर कदम के पीछे के कारण नहीं बता पाया।पुलिस घटना की जांच कर रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version