Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उप्र में मोटरसाइकिल सवार युवक की नीलगाय से हुई जबरदस्त टक्कर, एक की मौत… दो जख्मी

November 1, 2023

उप्र में मोटरसाइकिल सवार युवक की नीलगाय से हुई जबरदस्त टक्कर, एक की मौत… दो जख्मी

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)में मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुर क्षेत्र में नीलगाय से टकराने के बाद मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मृत्यु हो गई तथा दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि रतनपुर क्षेत्र में खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर एक मोटरसाइकिल अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गयी। उन्होंने बताया कि इस घटना में मोटरसाइकिल सवार शारिक (19) की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूत्रों के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें