Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा के शिवालिक पार्क में दो दिवसीय गुलदाउदी शो का शुभारंभ

December 14, 2024

नोएडा के शिवालिक पार्क में दो दिवसीय गुलदाउदी शो का शुभारंभ

नोएडा : नोएडा के सेक्टर-33 स्थित शिवालिक पार्क में प्राधिकरण और फलोरीकल्चर सोसायटी के संयुक्त प्रयास से दो दिन के ‘गुलदाउदी‘ शो का शुभारंभ हो गया है। यहां गेट से लेकर पूरे शो को फूलों की बगिया की तरह सजाया गया है। इसके बीच में चंद्रयान का मॉडल बनाया गया है। साथ ही अलावा गुलदाउदी की विभिन्न प्रजातियों के स्टॉल लगाए गए हैं। यहां काफी संख्या में लोग शनिवार को अपना वीकेंड एंज्वॉय करने पहुंचे। वहीं, रविवार को भी बड़ी तादाद में लोगों के आने का अनुमान है। इसके अलावा लोग पेड़ों की खरीदारी भी कर रहे हैं। गुलदाउदी के अलावा यहां लोहे के कबाड़ से बने जानवर आकर्षण का केंद्र हैं। इन जानवरों को पार्क के बीच और किनारों पर रखा गया है। इसके अलावा अलग-अलग कंपनियों ने फ्लावर की तमाम कलाकृति बनाई हैं।

सुबह प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने शो का दौरा किया
शनिवार की सुबह प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने शो का दौरा किया। इसके अलावा दोपहर में सीईओ और सांसद डॉ. महेश शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने शो का निरीक्षण किया। फूलों की प्रजातियों को देखा और जानकारी भी ली। इस शो में 12 प्रजातियों के गुलदाउदी को रखा गया है, जिसमें 20 से ज्यादा नर्सरी और स्टॉल लगाए गए हैं। इसके साथ भी सरकारी और गैर सरकारी कंपनियों के स्टॉल लगाए गए हैं। शो में 12 प्रकार की प्रतियोगिता भी होगी। साथ ही दिनभर स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शो में 6 से 18 साल तक की आयु श्रेणी के छात्रों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस शो में नटराजन ग्रुप के सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नृत्यों का आयोजन भी किया जाएगा। यहां आने वाले बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए फ्री ई-कार्ट सेवा भी उपलब्ध कराई गई है। जिससे उन्हें घूमने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। शो में गाजियाबाद, ग्रेनो, यमुना विकास प्राधिकरण के साथ, दिल्ली टूरिज्म डेवलेपमेंट कार्पोरेशन, अखिल भारतीय किचन गार्डन एसोसिएट्स, पीडब्ल्यूडी, एनडीएमसी, एसडीएमसी, एमसीडी जैसे बड़े संस्थान शामिल हुए। इनके अलावा डीएलएफ, अदाणी कॉनेक्स, डीएस ग्रुप, मैक्स टावर्स, आईडीमिया, सीएंडएस, ऐस स्टार, मैक इंडिया, कैंट आरओ, भूटानी आदि ने भी प्रतिभाग किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें