Site icon Dainik Savera Times

25 हजार उपनल कर्मियों को अब हर माह दिया जाएगा प्रोत्साहन भत्ता, सरकार ने जारी किया आदेश

देहरादूनः प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि. (उपनल) कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। उपनल कर्मियों को अब हर माह प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा, जो उन्हें पहले हर तीन माह में दिया जाता था। हालांकि प्रोत्साहन भत्ते में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।

इससे राज्य में करीब 25 हजार उपनल कर्मियों को फायदा होगा। उपनल कर्मचारी संगठन की ओर से लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। अब सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में 18 अप्रैल को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया था, जिसका अब शासनादेश जारी कर दिया गया है।

बताते चलें कि 10 वर्ष तक के अनुभव वाले कर्मियों को अब तक त्रैमासिक चार हजार 956 रुपये और 10 साल से अधिक अनुभव वाले कार्मिकों को पांच हजार 989 रुपये त्रैमासिक प्रोत्साहन भत्ते के रूप में दिए थे। जो उन्हें अब हर माह के अनुसार दिए जाएंगे। प्रोत्साहन भत्ते की राशि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उत्तराखंड उपनल कर्मचारी संगठन ने सरकार के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है।

Exit mobile version