Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसानों की तेजी से बढ़ रही है आमदनी, इसे दोगुनी करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे : Shivraj Singh Chouhan

December 17, 2024

किसानों की तेजी से बढ़ रही है आमदनी, इसे दोगुनी करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे : Shivraj Singh Chouhan

Shivraj Singh Chouhan : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अनेक प्रयास कर रही है और वह इस काम में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। शिवराज चौहान ने लोकसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के आनंद भदौरिया के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि एनएसएस रिपोर्ट के अनुसार 2002-03 में किसानों की आय 2,015 रुपये प्रति माह थी जो 2018-19 में बढक़र 10,218 रुपए प्रति माह हो गई।

उन्होंने सदन को बताया कि 2019 के बाद अभी यह सव्रे नहीं हुआ है जो अगले वर्ष किया जाएगा, लेकिन ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और हमारा विश्वास है कि 2019 के बाद किसानों की आय तेजी से बढ़ रही है।’’ चौहान ने कहा, कि ‘हम किसानों की आय दोगुनी करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि किसानों की आय बढ़ रही है। लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पादन बढ़ाने, उत्पादन की लागत कम करने, उत्पादन के ठीक दाम देने, प्राकृतिक आपदा में नुकसान की भरपाई करने, कृषि विविधीकरण और जैविक तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के छह सूत्री कार्यक्रम के साथ यह सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद पर मिलने वाली सब्सिडी में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और उन्हें कम ब्याज पर कर्ज मिलेगा।

शिवराज चौहान ने दावा किया कि इस सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर रिकॉर्ड खरीद की है। उन्होंने कहा कि अकेले दलहन की फसल की बात करें तो पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के समय केवल छह लाख मीट्रिक टन की खरीद हुई थी, लेकिन हमारी सरकार ने एक करोड़ मीट्रिक टन से अधिक दलहन खरीद की है। कृषि मंत्री ने देश में डीएपी खाद की किल्लत के सवालों पर कहा कि लगातार डीएपी आ रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें