Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आयकर विभाग की तमिलनाडु, पुडुचेरी में छापेमारी, 32 करोड़ की नकदी, 28 करोड़ का सोना जब्त

October 19, 2023

आयकर विभाग की तमिलनाडु, पुडुचेरी में छापेमारी, 32 करोड़ की नकदी, 28 करोड़ का सोना जब्त

नयी दिल्ली :आयकर विभाग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में दो बड़े व्यापारिक समूहों के खिलाफ हालिया छापेमारी के दौरान 32 करोड़ रुपये की नकदी और 28 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है। इनमें एक कारोबारी समूह का संबंध कथित तौर पर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सांसद एस जगतरक्षकन से है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि दोनों समूहों के लगभग 100 परिसरों पर छापेमारी पांच अक्टूबर को शुरू हुई थी। इनमें एक समूह पेशेवर शिक्षा देने वाले शिक्षण संस्थानों का संचालन करता है, जबकि दूसरा समूह शराब, दवा, अस्पताल और होटल क्षेत्र में सक्रिय है।उसी दिन कर अधिकारियों ने द्रमुक सांसद जगतरक्षकन और उनसे जुड़े कुछ लोगों के घर पर भी छापा मारा था। जगतरक्षकन विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में सक्रिय हैं।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया में सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा था, ह्लकेंद्र की भाजपा सरकार की बदले की राजनीति की कोई सीमा नहीं है।

आयकर विभाग के शीर्ष संस्थान सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, ह्लदोनों समूहों के खिलाफ अभी तक की छापेमारी में 32 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी और 28 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया गया है। हालांकि आरोपी समूहों या उनके प्रवर्तकों का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन सूत्रों ने बताया कि एक आरोपी समूह का संबंध जगतरक्षकन से है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें