Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

आयकर विभाग के छापे Telangana में Congress की सुनामी का संकेत : Revanth Reddy

November 9, 2023

आयकर विभाग के छापे Telangana में Congress की सुनामी का संकेत : Revanth Reddy

हैदराबादः तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को खम्मम जिले में पार्टी नेता पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के घर और कार्यालयों पर आयकर विभाग की छापेमारी की निंदा की हैं। उन्होंने कहा, कि ‘आज पोंगुलेटी, कल तम्माला, इससे पहले कांग्रेस के अन्य नेताओं पर भी छापेमारी क्या कोई संकेत है।‘ रेवंत रेड्डी ने पूछा कि भाजपा और बीआरएस नेताओं के घरों पर आईटी छापे क्यों नहीं पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये छापे तेलंगाना में कांग्रेस की सुनामी का संकेत हैं।

We are now on WhatsApp. Click to join

टीपीसीसी प्रमुख ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘‘मोदी-केडी स्पष्ट जानकारी मिलने के बाद चिंतित हैं कि राज्य में कांग्रेस की सुनामी आ रही है। यह उस सुनामी को रोकने की तरकीब है।’ उन्होंने भाजपा और बीआरएस के चुनाव चिह्नें का जिक्र करते हुए कहा, ’30 नवंबर को कांग्रेस की सुनामी में कमल और कार का डूबना तय है।’ आईटी अधिकारी गुरुवार तड़के से खम्मम में श्रीनिवास रेड्डी के घर और कार्यालयों पर तलाशी ले रहे हैं।

पूर्व सांसद और व्यवसायी श्रीनिवास रेड्डी हाल ही में बीआरएस से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए थे। वह खम्मम जिले के पलेरू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों और पुलिस ने बुधवार को खम्मम में तुम्मला नागेश्वर राव के आवास पर तलाशी ली थी। वह सितंबर में बीआरएस छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे और खम्मम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें