Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर PM Modi 12वीं बार लाल किले के प्राचीर से राष्ट्र को करेंगे संबोधित

August 15, 2025

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर PM Modi 12वीं बार लाल किले के प्राचीर से राष्ट्र को करेंगे संबोधित

नयी दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 12वीं बार लाल किले के प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस बार पीएम मोदी के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास और अपने कार्यकाल में कल्याणकारी मॉडल के विस्तार पर भारत के अडिग रुख को रेखांकित कर सकते हैं। साथ ही वह व्यापार पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के प्रति प्रतिकूल रुख से उत्पन्न आर्थिक और विदेशी संबंधों की अनिश्चितता के माहौल पर भी बोल सकते हैं।

लाल किले पर प्रधानमंत्री का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह करेंगे। रक्षा सचिव, दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार का प्रधानमंत्री से परिचय कराएँगे।

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जाएगा। ज्ञानपथ पर स्थित व्यू कटर पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो होगा और साथ ही ऑपरेशन की थीम पर आधारित पुष्प सज्जा भी होगी।

फ़्लाइंग ऑफ़िसर रशिका शर्मा ध्वजारोहण में प्रधानमंत्री की सहायता करेंगी, जिसके बाद भारतीय वायु सेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों से पुष्प वर्षा की जाएगी – एक पर राष्ट्रीय ध्वज और दूसरे पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ध्वज होगा। विंग कमांडर विनय पूनिया और विंग कमांडर आदित्य जायसवाल विमान का संचालन करेंगे।

ये भी पढ़ें : शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, परिवार और करीबी दोस्तों ने की शिरक्त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें