Site icon Dainik Savera Times

वोट बैंक की खातिर आस्था को खारिज कर रहे हैं इंडी गठबंधन वाले: PM Modi

अमरोहा: समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर निशाना साधते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हज़ारों वर्षों से चली आ रही आस्था और भक्ति को इंडी गठबंधन वाले सिर्फ वोट बैंक के लिए ख़ारिज कर रहे हैं। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे मैदान पर चुनावी रैली को संबोधित करते हुये श्री मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा सरकारों में यहां के किसानों की समस्याओं की अनदेखी की जाती थी लेकिन भाजपा सरकार किसानों पर पूरा ध्यान दे रही है। अमेरिका में जहां यूरिया प्रति बोरी तीन हज़ार रुपये में मिलती है वहीं हम भारत में किसानों को 300 रुपये में उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होने कहा “ हमें देश और उत्तर प्रदेश को बहुत आगे लेकर जाना है लेकिन इंडी गठबंधन की सारी शक्ति गांव, देहात को पीछे ले जाने में लगती है।इसी सोच के चलते अमरोहा और पश्चिम उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों को सबसे बड़ा खामियाज़ा भुगतान पड़ा है।”

Exit mobile version