Site icon Dainik Savera Times

‘इंडिया’ गठबंधन नफरत फैला रहा, भाई-बहन रोज झूठ बोल रहे: शिवराज

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस और विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन नफरत फैला रहा है और भाई-बहन (सोनिया और राहुल गांधी) झूठ बोल रहे हैं, जिस पर उन्हें चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। चौहान ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि विपक्षी गठबंधन नफरत फैला रहा है, दल के सदस्य आपस में लड़ रहे हैं और उनमें कलह मची हुई है। ये हम नहीं, अखिलेश यादव कह रहे हैं कि कांग्रेस घटिया पार्टी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के‘भाई-बहन’रोज झूठ बोल रहे हैं। भेल को बेचने की बात की। इससे ये सिद्ध होता है कि ये कितने बड़े झूठे हैं, इसीलिए चुनाव आयोग ने नोटिस दिया है। मेड इन चाइना मोबाइल की बात कर रहे हैं। उन्हें ये समझ ही नहीं आ रहा है कि ये मनमोहन सिंह का जमाना नहीं थोड़ी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इतने मोबाइल बना रहा है कि मोबाइल निर्यात हो रहे हैं।‘मेड इन इंडिया’का हर ओर जलवा है। वो मूर्खों की दुनिया में हैं।

इसी क्रम में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ कर अपनी सरकार बनाएगी। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास और कुछ नहीं, वो हारने के बहाने खोजते हैं, कभी ईवीएम पर आरोप लगाते हैं तो कभी दूसरी पार्टी पर। उन्हें पता है कि वो हार रहे हैं।

 

Exit mobile version