Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘इंडिया’ गठबंधन बहुत मजबूत, उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा बौखलाई : CM केजरीवाल

September 9, 2023

‘इंडिया’ गठबंधन बहुत मजबूत, उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा बौखलाई : CM केजरीवाल

नई दिल्लीः विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के विधानसभा उपचुनावों में सात में से चार सीट पर जीत हासिल करने के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘‘बहुत शक्तिशाली है’’ और इसी लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘‘बौखलाई हुई’’ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उपचुनाव परिणाम संबंधी एक मीडिया रिपोर्ट साझा की। उन्होंने लिखा, ‘‘विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ बहुत शक्तिशाली है। भाजपा की बौखलाहट का यही कारण है। यही कारण है कि भाजपा देश का नाम ही बदल देना चाहती है।’’ उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल सहित कुल छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों की शुक्रवार को हुई घोषणा के बाद भाजपा के हिस्से में तीन सीट, जबकि विपक्षी दलों के खाते में चार सीट आईं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें