Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कब पेश हुआ था भारत का पहला बजट? क्या थे इसके पीछे के कारण? पढ़ें इसके पीछे की पूरी कहानी

February 1, 2025

कब पेश हुआ था भारत का पहला बजट? क्या थे इसके पीछे के कारण? पढ़ें इसके पीछे की पूरी कहानी

India First Budget : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आज देश का बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री रिकार्ड 8वीं बार बजट पेश करेंगी। इससे पहले मोरारजी देसाई ने सबसे अधिक बार बजट पेश किया था। क्या आप जानते है की भारत का पहला बजट कब और किसने पेश किया था ? तो आइए जानते है…

ब्रिटिश शासन के दौरान शुरू हुई बजट प्रथा का पहला बजट आजादी से पहले ही पेश किया गया था। बता दें की पहला भारत का पहला बजट दिल्ली में नहीं बल्कि लंदन में पेश हुआ था। ईस्ट इंडिया कंपनी के अर्थशास्त्री जेम्स विल्सन ने सबसे पहले ब्रिटिश क्राउन के सामने भारतीय बजट पेश किया था

क्यों पड़ी बजट की आवश्यकता?

1857 में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ हुए विद्रोह के कारण उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा था। विद्रोह को क्रूरता के साथ दबा दिया गया जिसकी निंदा पूरी दुनिया में हुई। विद्रोह के कारण हुए नुक्सान की भरपाई के लिए कर प्रणाली लागू करने के लिए भारत में रूपरेखा तैयार की गई। भारत का पहला बजट लन्दन में 7 अप्रैल 1860 को पेश किया गया था।

इस कर प्रणाली में कई बार संसोधन किये गए। विल्सन द्वारा प्रस्तावित कर प्रणाली की ब्रिटिश हाऊस ऑफ़ कॉमन्स में कड़ी आलोचना की गई। भारत में 1886 के दौरान एक नया और अलग आयकर अधिनियम पारित किया गया। इस नई कर प्रणाली पर चार्ल्स ट्रेवेलियन ने अपनी राय दी थी और इसकी आलोचना भी की थी। उन्होंने कहा था की भविष्य में ब्रिटिश साम्राज्य इस पर निर्भर करेगा की वर्तमान में भारत में कौन सा रास्ता अपनाया जा रहा है।

आजादी के बाद पहला बजट

स्वतंत्रता के बाद देश को एक मजबूत आर्थिक ढाँचे की आवश्यकता थी। आजादी के बाद देश का पहला बजट 26 नवंबर 1947 पेश हुआ। यह आजाद भारत के पहले वित्त मंत्री आर के शनमुखम चेट्टी ने लोगों के सामने रखा। यह बजट हाल ही में ब्रिटिश साम्राज्य से आजाद हुए और पकिस्तान से अलग हुए भारत की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने और अर्थवयवस्था को मजबूत करने के इरादे से पेश किया गया था।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें