Site icon Dainik Savera Times

भारत ने ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच अभी तक 4,400 से अधिक भारतीय नागरिकों को निकाला : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली: भारत ने ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए 18 जून को शुरू किए ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत 19 विशेष उड़ानों के जरिए अभी तक 4,400 से अधिक भारतीय नागरिकों को वहां से निकाला है। मंत्रलय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान से निकाले गए 173 भारतीयों का एक नया जत्था वीरवार देर रात आर्मेनिया की राजधानी येरवन से एक उड़ान के जरिए दिल्ली पहुंचा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में ‘ऑपरेशन सिंधु’ के बारे में पूछे गए प्रश्नों के जबाब में कहा कि नई दिल्ली जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन कर रही है और इसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा कि अभियान को जारी रखा जाए या नहीं।

आंकड़ों के अनुसार, ऑपरेशन सिंधु की शुरुआत के बाद से अब तक ईरान से 14 उड़ानों के जरिए 3,400 से अधिक भारतीय नागरिकों को निकाला जा चुका है। उन्होंने कहा कि आर्मेनिया के येरवन से एक विशेष विमान 26 जून को रात साढ़े 10 बजे नई दिल्ली पहुंचा, जिसमें ईरान से 173 भारतीय नागरिकों को लाया गया है। ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक कुल 4,415 भारतीय नागरिकों (ईरान से 3,597 और इसराइल से 818) को भारतीय वायु सेना के तीन विमानों सहित 19 विशेष निकासी उड़ानों के जरिए निकाला गया है।

ये भी देखें :- Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव जारी, जानें 1 ग्राम गोल्ड के Latest Rate

Exit mobile version