Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

जी-20 समिट’ की मेजबानी भारत को मिलना प्रधानमंत्री मोदी की सफल लीडरशिप का बड़ा संकेत: Mona Jaiswal

चंडीगढ़: ‘देश की राजधानी नई दिल्ली में वर्तमान में चल रहे 18वें जी-20 समिट जैसे बड़े आयोजन की मेजबानी भारत देश को मिलना हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप की बड़ी सफलता की निशानी है।’
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री और डायरेक्टर पैट्रोलियम मंत्रालय श्रीमती मोना जायसवाल ने कहा कि विश्व भर के 29 देशों के राष्ट्राध्यक्षों (19 जी-20 मैंबर्स और 10 अतिथि देश) की मेजबानी भारत देश को मिलना बहुत गर्व की बात है। यह हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप का जादुई करिश्मा ही है, जिसने पिछले 9 वर्षों में भारत को विश्व भर के ताकतवर देशों की कतार में लाकर खड़ा किया है। वर्तमान में दुनिया के सभी बड़़े देश न सिर्फ भारत देश की कद्र करते हैं, बल्कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की एक-एक बात को ध्यान से सुनते और समझते भी हैं। यह वाकई में हम सबके लिए बड़ी खुशी की बात है कि हमें श्री मोदी जैसा वर्ल्ड लीडर भारत में मिला है, जिनके साथ सभी बड़े-बड़े देश यहां तक कि परमाणु ऊर्जा से लैस वर्ल्ड पावर अमेरिका भी जुड़ना चाहता है।
श्रीमती मोना जायसवाल ने कहा कि मोदी से पूर्व जब देश में कांग्रेस और यू.पी.ए. की सरकार रही है, उस वक्त हमारे देश को विश्व भर में इतना गौरवान्वित स्थान हासिल नहीं था, जितना कि अब श्री नरेंद्र मोदी के समय में भारत को दुनिया के सभी देशों से आदर और सम्मान मिल रहा है। हमारे प्रधानमंत्री ने जी-20 समिट को लेकर ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का नारा दिया है। उल्लेखनीय है कि ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (जी20) अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। यह सभी प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और अधिशासन निर्धारित करने तथा उसे मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी20 की अध्यक्षता बखूबी नेतृत्व क्षमता के साथ कर रहा है। श्रीमती जायसवाल ने कहा कि हमारे महान प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी के योग्य नेतृत्व में भारत देश वर्तमान में ‘स्वर्णिम दौर’ से गुज़र रहा है। उन्होंने इस सफल आयोजन की मेजबानी के लिए 140 करोड़ देशवासियों को बधाई प्रेषित की है।
Exit mobile version