Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की स्थिति में : PM Modi

June 17, 2025

भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की स्थिति में : PM Modi

निकोसिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने साइप्रस की कंपनियों के लिए देश में उपलब्ध असंख्य आíथक अवसरों का उल्लेख भी किया। मोदी 3 देशों की अपनी यात्र के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ रविवार को निकोसिया में व्यापारिक गोलमेज बैठक में हिस्सा लिया। विदेश मंत्रलय ने नई दिल्ली में जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले 11 सालों में भारत में हुए तेज आíथक बदलावों का उल्लेख किया और कहा कि अगली पीढ़ी के सुधारों, नीतिगत पूर्वानुमेयता, स्थिर राजनीति एवं व्यापार में आसानी से देश, दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है।

नवाचार, डिजीटल क्रांति, स्टार्ट-अप और भविष्योन्मुखी बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दिए जाने पर जोर देते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत कुछ ही सालों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की स्थिति में है। मोदी ने कहा, ‘भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत सबसे बड़ी उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। हमने कर सुधार, वस्तु एवं सेवा कर, युक्तिसंगत कॉर्पोरेट कर, गैर-अपराधीकरण कानूनों को लागू किया है और व्यापार करने में सुगमता के साथ-साथ ‘व्यापार करने के भरोसे’ पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’

बयान के अनुसार, मोदी ने कहा कि भारत के नागर विमानन, बंदरगाह, जहाज निर्माण, डिजिटल भुगतान और हरित विकास क्षेत्रों में लगातार वृद्धि ने साइप्रस की कंपनियों के लिए भारत के साथ साझेदारी करने के असंख्य अवसर खोले हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘23 वर्ष में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने साइप्रस की यात्र की है और पहला आयोजन व्यापारिक गोलमेज बैठक के रूप में किया गया है। यह भारत-साइप्रस संबंधों में व्यापारिक दिग्गजों के महत्व को दर्शाता है।’

ये भी पढ़ें- पंजाब में शराब ठेकेदारों के लिए बड़ी खबर: लाइसेंस फीस को लेकर नए आदेश जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें