Site icon Dainik Savera Times

भारत बहुत तेजी से ग्लोबल सैमीकंडक्टर वैल्यू चेन का हिस्सा बन रहा : PM Modi

**EDS: THIRD PARTY IMAGE** In this image received on Feb. 28, 2026, Prime Minister Narendra Modi with Micron CEO Sanjay Mehrotra at the Micron Technology's semiconductor facility, in Sanand, Gujarat. PM Modi inaugurated the company's ATMP (Assembly, Testing, Marking and Packaging) plant. (PMO via PTI Photo)(PTI02_28_2026_000361B)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के साणंद में एक एडवांस सैमीकंडक्टर असेंबली, टे¨स्टग, मार्किग और पैकेजिंग (एटीएमपी) फैसिलिटी के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने सैमीकंडक्टर क्षेत्र में आज के दिन को एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी और सफल एआई समिट के बाद आज हम यहां एक और ऐतिहासिक पड़ाव के साक्षी बन रहे हैं। जहां एआई समिट ने दुनिया को भारत के एआई सामथ्र्य से परिचित कराया, वहीं आज का दिन टैक्नोलॉजी लीडरशिप को लेकर भारत के कमिटमेंट का एक और प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि बहुत दूर की बात नहीं है कि 10-11 वर्ष पहले तक भारत में डेटा और चिप की चर्चा बहुत कम होती थी। जब टैक्नोलॉजी की बात आती थी तो हमारी चर्चा आईटी सैक्टर के आसपास ही होती थी, लेकिन अब भारत हार्डवेयर के क्षेत्र में खुद को सशक्त कर रहा है। भारत की भूमिका ग्लोबल चेन में मजबूत होने वाली है। भारत बहुत तेजी से ग्लोबल सैमीकंडक्टर वैल्यू चेन का हिस्सा बन रहा है। मैं माइक्रोन की पूरी टीम को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली गुजरात सरकार और सभी इंजीनियर एवं वर्कर को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

Exit mobile version