Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत-जापान नौसेनाओं ने संयुक्त समुद्री अभ्यास ‘जाईमेक्स-2026’ में लिया हिस्सा

November 18, 2026

भारत-जापान नौसेनाओं ने संयुक्त समुद्री अभ्यास ‘जाईमेक्स-2026’ में लिया हिस्सा

नई दिल्ली : भारत और जापान की नौसेनाओं ने 13 और 14 नवंबर को द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘जाईमेक्स-2026’ में हिस्सा लिया। इस दौरान भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि और जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के युद्धपोत जेएस इसे ने विभिन्न समुद्री गतिविधियों में संयुक्त रूप से भागीदारी की। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच परिचालन समन्वय और सहयोग को मजबूत करना रहा।

अभ्यास के दौरान दोनों युद्धपोतों ने सामरिक युद्धाभ्यास, संचार अभ्यास और क्रॉस-डेक लैंडिंग जैसी गतिविधियां कीं। इन गतिविधियों के जरिए दोनों नौसेनाओं को एक-दूसरे की कार्यप्रणाली, परिचालन प्रक्रियाओं और क्षमताओं को समझने का अवसर मिला। अभ्यास में संयुक्त अभियानों के दौरान बेहतर तालमेल, परिचालन दक्षता और आपसी समझ विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

साथ ही दोनों देशों के नौसैनिकों ने अपने पेशेवर अनुभव भी साझा किए। भारतीय नौसेना की ओर से आईएनएस सह्याद्रि की भागीदारी को भारत-जापान के बीच बढ़ते समुद्री सहयोग का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया। इस तरह के संयुक्त अभ्यास दोनों देशों के बीच विश्वास और सैन्य समन्वय को मजबूत करने के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के साझा प्रयासों को भी आगे बढ़ाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें