Site icon Dainik Savera Times

ये है भारत की सबसे महंगी नंबर प्लेट! ऑक्शन में 1.17 करोड़ रुपये तक पहुंची बोली

नेशनल डेस्क: भारत में लोग गाड़ियों के साथ-साथ उनकी नंबर प्लेट को लेकर भी काफी उत्साहित रहते हैं। खासकर VIP और फैंसी नंबरों की कीमत तो कई बार गाड़ी से भी ज़्यादा हो जाती है। ऐसा ही नज़ारा हरियाणा में देखने को मिला, जहां एक अनोखी नंबर प्लेट HR88B8888 ने रिकॉर्ड तोड़ कीमत हासिल की।

1.17 करोड़ रुपये में बिकी नंबर प्लेट

हरियाणा में बुधवार 26 नवंबर को ऑनलाइन ऑक्शन हुआ, जिसमें इस खास नंबर प्लेट पर बड़ी संख्या में लोगों ने बोली लगाई। इस नंबर को खरीदने के लिए 45 से ज़्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। बोली की शुरुआत 50,000 रुपये से हुई थी। लगातार बढ़ती बोलियों के बीच आखिरकार यह नंबर 1.17 करोड़ रुपये में बिक गया। इस कीमत के साथ ही HR88B8888 भारत की अब तक की सबसे महंगी नंबर प्लेट बन गई है।

ये भी पढ़ें: व्हाइट हाउस के पास फायरिंग: दो नेशनल गार्ड जवानों को लगी गोली, ट्रंप बोले- कीमत तो चुकानी पड़ेगी

HR88B8888 का मतलब क्या है?

यह नंबर एक खास VIP नंबर है, जिसकी अपनी पहचान है। HR बताता है कि वाहन हरियाणा राज्य में रजिस्टर्ड है। 88 संबंधित RTO या जिले का कोड। B वाहन सीरीज़ को दिखाता है। 8888 एक यूनिक, आकर्षक और मांग वाला 4-डिजिट नंबर, जिसे लोग शुभ भी मानते हैं।

कैसे होती है ऐसी VIP नंबर प्लेट की नीलामी?

हरियाणा में हर हफ्ते फैंसी और VIP नंबरों की नीलामी ऑनलाइन होती है। नीलामी शुक्रवार शाम 5 बजे शुरू होती है और सोमवार सुबह 9 बजे तक चलती है। इसके बाद बोलियों की पूरी प्रक्रिया की जांच की जाती है। अंतिम परिणाम बुधवार शाम 5 बजे जारी किया जाता है। यह पूरा ऑक्शन सरकार की वेबसाइट fancy.parivahan.gov.in पर आयोजित किया जाता है, जहाँ कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपनी पसंद के नंबर के लिए बोली लगा सकता है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में 349 दर्ज किया गया AQI लेवल, हटाया गया GRAP III

Exit mobile version