नई दिल्ली : भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति केशव महिंद्रा का आज निधन हो गया है। उन्होंने 99 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। वह आनंद महिंद्रा के चाचा थे। फोर्ब्स के द्वारा जारी किए गए साल 2023 के अरबपतियों की लिस्ट में केशव महिंद्रा का नाम भी शामिल था। उनका नाम 16 नए अरबपतियों के साथ इस लिस्ट में शामिल हुआ था। उन्होंने 48 सालों तक महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन रहने के बाद साल 2012 में इस पद को छोड़ दिया था।
ये भी पढ़ें: मध्य पूर्व तनाव के बीच सोना-चांदी सीमित दायरे में, निवेशक सतर्क
