Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत ने बंगलादेश में हिन्दू नेता चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर कहा, सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें

November 27, 2024

भारत ने बंगलादेश में हिन्दू नेता चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर कहा, सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें

नई दिल्ली: भारत ने बंगलादेश में हिन्दू नेता चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार किए जाने और उन्हें जमानत नहीं दिए जाने पर मंगलवार को ‘गहरी चिंता’ जताई और बंगलादेशी प्राधिकारियों से हिंदुओं एवं सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। बंगलादेश पुलिस ने हिन्दू समूह ‘सम्मिलित सनातनी जोत’ के नेता दास को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा क्षेत्र से सोमवार को गिरफ्तार किया था। बंगलादेश की एक अदालत ने मंगलवार को दास की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया।

विदेश मंत्रलय ने एक बयान में कहा कि उसने चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी और उन्हें जमानत नहीं मिलने का गहरी चिंता के साथ संज्ञान लिया है। दास ‘बंगलादेश सम्मिलित सनातन जागरण जोत’ के प्रवक्ता भी है। उसने कहा, ‘यह घटना बंगलादेश में चरमपंथी तत्वों द्वारा हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर कई हमले किए जाने के बाद हुई है।’ विदेश मंत्रलय ने कहा कि अल्पसंख्यकों के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में आगजनी और लूटपाट के साथ-साथ चोरी, तोड़फोड़ और देवी-देवताओं और मंदिरों को अपवित्र करने के ‘कई मामले’ हुए हैं जो ‘दस्तावेजों में दर्ज’ हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें