Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

ओडिशा में इंडिया वन एयर का चार्टर्ड प्लेन क्रैश, मौके पर उमड़ी लोगों की भीड़

January 10, 2026

ओडिशा में इंडिया वन एयर का चार्टर्ड प्लेन क्रैश, मौके पर उमड़ी लोगों की भीड़

नेशनल डेस्क। ओडिशा में शनिवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। भुवनेश्वर से राउरकेला आ रही इंडिया वन एयर की एक छोटी यात्री विमान ने रास्ते में आपातकालीन लैंडिंग की। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 1:40 बजे हुई। विमान ने राउरकेला के पास जलदा कंसर गाड़िया टोली क्षेत्र में एक खेत में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की। इस विमान में कुल 14 लोग मौजूद थे, जिनमें 12 यात्री 2 चालक दल के सदस्य (पायलट और क्रू मेंबर) शामिल थे। शुरुआती जानकारी में किसी की जान जाने की खबर नहीं है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही राउरकेला एसपी नितेश वाधवानी मौके पर पहुंचे। डीआईजी बृजेश राय भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Image

तकनीकी खराबी बनी वजह
बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसी कारण पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए खेत में इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

कोलकाता ATC ने दी प्रशासन को सूचना
विमान की स्थिति की जानकारी कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने तुरंत राउरकेला जिला प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं।

Image

छह लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
लैंडिंग के दौरान विमान का अगला पहिया क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पीछे के दोनों पहिये सुरक्षित रहे। इस घटना में विमान चालक, एक क्रू मेंबर, कुल 6 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया।

मौके पर उमड़ी लोगों की भीड़
घटना की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने लोगों को दूर रखा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें