Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत ने पाकिस्तान से हाफिज सईद का प्रत्यर्पण करने को कहा

December 28, 2023

भारत ने पाकिस्तान से हाफिज सईद का प्रत्यर्पण करने को कहा

नई दिल्लीः भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह आतंकवादी हाफिज सईद को भारत को सौंपे। विभिन्न आतंकवादी वारदातों में शामिल हाफिज सईद मुंबई हमले का भी मास्टरमाइंड हैं। पाकिस्तान की कई मीडिया रिपोर्ट्स में जिक्र किया गया है कि भारत सरकार ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से आतंकी को सौंपने की मांग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से हाफिज सईद के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को भारत सरकार ने हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया गया है।

गौरतलब है कि हाफिज सईद भारत की मोस्ट वांटिड आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल है। यही कारण है कि अब भारत हाफिज सईद को भारत लाने की तैयारी में है। सरकार ने इसके लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से हाफिज को भारत सौंपने की मांग की है। जम्मू कश्मीर में हुई कई आतंकी वारदातों के अलावा हाफिज सईद मुंबई में हुए 26-11 हमले का भी मास्टरमाइंड है। इस आतंकवादी हमले में अमेरिकी नागरिकों समेत 160 से ज्यादा व्यक्तियों की मौत हुई थी। भारत के अलावा भी कई अन्य देशों ने हाफिज सईद को आतंकवादी घोषित किया है।

हाफिज सईद और उसके संगठन पर अमेरिका ने इनाम भी घोषित किया है। हाफिज का आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा है। इस आतंकी संगठन पर लगभग 1 करोड़ डॉलर का इनाम है। आतंकी फंडिंग मामले में हाफिज सईद जेल में बंद किया जा चुका

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें