Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

India Post Recruitment: डाक विभाग में स्टाफ कार ड्राइवर के 11 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

August 5, 2026

India Post Recruitment: डाक विभाग में स्टाफ कार ड्राइवर के 11 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

India Post Recruitment: भारतीय डाक विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। डाक विभाग ने स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती बेंगलुरु स्थित मेल मोटर सर्विस के तहत की जाएगी, जिसमें कुल 11 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

स्टाफ कार ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उनके पास हल्के और भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। उम्मीदवार के पास कम से कम 3 साल का ड्राइविंग अनुभव भी होना आवश्यक है। वाहन की सामान्य देखभाल और छोटी-मोटी मरम्मत की जानकारी रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भर्ती केंद्र सरकार में पहले से काम कर रहे कर्मचारियों के लिए है। चयन डेप्युटेशन-कम-एब्जॉर्प्शन के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले डाक विभाग के योग्य कर्मचारियों, जैसे डिस्पैच राइडर और मल्टी टास्किंग स्टाफ को मौका दिया जाएगा। अगर वहां योग्य उम्मीदवार नहीं मिलते हैं, तो अन्य केंद्रीय सरकारी विभागों के कर्मचारियों के आवेदन पर भी विचार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : 

आयु सीमा क्या होगी?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा ऐसे सशस्त्र बलों के कर्मचारी भी आवेदन कर सकते हैं, जो एक साल के भीतर रिटायर होने वाले हैं या रिजर्व में भेजे जाने वाले हैं, बशर्ते वे सभी जरूरी योग्यताएं पूरी करते हों।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-2 में नियुक्त किया जाएगा। इस पद पर वेतनमान 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये प्रति माह तक रहेगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

ये भी पढ़ें : 

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवारों को सबसे पहले भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
फॉर्म को सही तरीके से भरकर जरूरी दस्तावेज जैसे 10वीं की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयु प्रमाण पत्र और अन्य कागजात की कॉपी लगानी होगी।
इसके बाद पूरा भरा हुआ आवेदन फॉर्म मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, बेंगलुरु-560001 के पते पर भेजना होगा।
इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें