नयी दिल्ली: राज्य सभा सांसद पद्म श्री एवं पद्म भूषण सुधा मूर्ति ने शुक्रवार को कहा कि भारत को दुनिया में सिर्फ बॉलीवुड और सॉफ्टवेयर के लिये न जाना जाये, बल्कि इसकी महान संस्कृति के लिये पूरे विश्व में पहचान मिले यह भी बहुत जरूरी है। श्रीमती मूर्ति यहां “बोधगया के विहार” पुस्तक के विमोचन समारोह को संबोधित कर रही थीं।
लेखिका एवं फोटोग्राफर डॉ कायनात क़ाज़ी की इस कॉफी टेबल बुक के माध्यम से बोधगया के विहारों का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया है। इसमें बोधगया स्थित 41 बौद्ध विहारों का दस्तावेज़ीकरण किया गया है और इस कार्य में लेखिका को मूर्ति ट्रस्ट से सहयोग मिला है।

