ढाका/नई दिल्ली: भारत ने पश्चिम बंगाल सीमा से सटे बेनापोल लैंड पोर्ट चैक पोस्ट के रास्ते माल के साथ आ रहे बंगलादेश के 4 ट्रकों को वापस भेज दिया है। यह कार्रवाई बंगलादेश को दूसरे देश में माल भेजने के लिए दी गई ट्रांसशिपमैंट सुविधा रद्द किए जाने के एक दिन बाद की गई है। बंगलादेश के जेसोर जिले में बेनापोल पोर्ट के उप निदेशक रशीदुल साजिब नजीर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा मंगलवार (8 अप्रैल) को ट्रांसशिपमैंट सुविधा को रद्द करने के कारण पेट्रापोल कस्टम्स (भारतीय पक्ष) ने तीसरे देश के माल को अपने सीमा से ले जाने की मंजूरी देने से इंकार कर दिया। हालांकि बंगलादेश से भारत के बाजार के लिए भेजे जाने वाले माल को प्रवेश की छूट सामान्य रूप से जारी है।