Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत ने किया एडवांस्ड अग्नि मिसाइल का सफल उड़ान-परीक्षण

May 10, 2026

भारत ने किया एडवांस्ड अग्नि मिसाइल का सफल उड़ान-परीक्षण

नई दिल्ली : भारत ने अनेक सामरिक लक्ष्यों पर एक साथ निशाना लगाने वाली उन्नत अग्नि मिसाइल का सफल उड़ान-परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि यह परीक्षण शुक्रवार को ओडिशा के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से बहु-स्वतंत्र लक्ष्यित वाहन (एमआईआरवी) प्रणाली से किया। यह उड़ान-परीक्षण अनेक पेलोड के साथ किया गया, जिन्हें हिन्द महासागर क्षेत्र में विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र में स्थानिक रूप से फैले विभिन्न लक्ष्यों पर निर्देशित किया गया था।

परीक्षण की टैलीमैट्री और ट्रैकिंग अनेक भू-आधारित तथा पोत-आधारित स्टेशनों द्वारा की गई। इन प्रणालियों ने प्रक्षेपण से लेकर सभी पेलोड के प्रभाव तक मिसाइल की पूरी उड़ान-पथ पर नजर रखी। उड़ान संबंधी आँकड़ों ने पुष्टि की कि परीक्षण के दौरान मिशन के सभी उद्देश्य सफलतापूर्वक प्राप्त किए गए। इस सफल परीक्षण के साथ भारत ने एक बार फिर एकल मिसाइल प्रणाली के माध्यम से अनेक सामरिक लक्ष्यों को साधने की क्षमता का प्रदर्शन किया।

यह मिसाइल देशभर के उद्योगों के सहयोग से रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रयोगशालाओं द्वारा विकसित की गई है। इस परीक्षण को डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिकों और भारतीय सेना के अधिकारियों ने देखा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल उड़ान-परीक्षण के लिए डीआरडीओ, भारतीय सेना और उद्योग जगत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बढ़ती हुई खतरे की धारणाओं के विरुद्ध देश की रक्षा तैयारियों में एक अद्भुत क्षमता जोड़ेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें