नेशनल डेस्क: भारत ने अपनी रक्षा शक्ति को और मजबूत करते हुए एडवांस अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण 8 मई 2026 को ओडिशा स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आइलैंड से किया गया। इस मिसाइल को DRDO ने विकसित किया है। इस टेस्ट की सबसे खास बात यह रही कि मिसाइल में MIRV यानी मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेड री-एंट्री व्हीकल तकनीक का इस्तेमाल किया गया। इस तकनीक की मदद से एक ही मिसाइल कई अलग-अलग लक्ष्यों को निशाना बना सकती है।
DRDO के अनुसार, मिसाइल परीक्षण के दौरान कई पेलोड्स का इस्तेमाल किया गया। इन्हें हिंद महासागर क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर मौजूद लक्ष्यों की ओर भेजा गया। सभी पेलोड्स ने अपने तय टारगेट को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। मिसाइल की पूरी उड़ान पर जमीन और समुद्र में तैनात ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए नजर रखी गई। लॉन्च से लेकर टारगेट तक पहुंचने तक हर चरण को सफलतापूर्वक मॉनिटर किया गया। परीक्षण के बाद किए गए डेटा विश्लेषण में मिशन के सभी उद्देश्यों के सफल होने की पुष्टि की गई।
Advanced Agni missile with MIRV (Multiple Independently Targeted Re-Entry Vehicle) system was successfully tested from Dr. APJ Abdul Kalam Island, Odisha on 08th May 2026.
The missile was flight tested with Multiple payloads, targeted to different targets spatially distributed… pic.twitter.com/W7ufT7pwbt
— DRDO (@DRDO_India) May 9, 2026
क्या है MIRV तकनीक?
MIRV तकनीक ऐसी प्रणाली है, जिसमें एक ही मिसाइल कई अलग-अलग वारहेड्स को अलग-अलग दिशाओं में भेज सकती है। इसका मतलब है कि एक मिसाइल एक साथ कई लक्ष्यों को निशाना बना सकती है। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह की मिसाइल को रोकना किसी भी एयर डिफेंस सिस्टम के लिए बेहद कठिन माना जाता है।
स्वदेशी तकनीक से तैयार हुआ मिसाइल सिस्टम
यह एडवांस मिसाइल सिस्टम पूरी तरह स्वदेशी तकनीक और भारतीय रक्षा अनुसंधान संस्थानों के सहयोग से तैयार किया गया है। DRDO की विभिन्न लैब और देश की कई औद्योगिक इकाइयों ने मिलकर इसके विकास में योगदान दिया है। परीक्षण के दौरान DRDO के वरिष्ठ वैज्ञानिकों और भारतीय सेना के अधिकारियों की मौजूदगी भी रही।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
मिसाइल परीक्षण की सफलता पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO, भारतीय सेना और देश के रक्षा उद्योग से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत की सुरक्षा क्षमता को और मजबूत करेगी और भविष्य की चुनौतियों से निपटने में देश को नई ताकत देगी।
ये भी पढ़ें: Mother’s Day 2026: मां को दीजिए हेल्थ और केयर से जुड़े ये 5 खास गिफ्ट, बढ़ेगा प्यार और सेहत
मेष: दिन शुभ रहेगा...