
नेशनल डेस्क। भारत के नवीकरणीय (Renewable) ऊर्जा सेक्टर को नई रफ्तार देने वाला एक बड़ा समझौता हुआ है। INOXGFL Group की कंपनी Inox Solar ने चीन की प्रसिद्ध सोलर कंपनी Longi Green Energy Technology के साथ करीब ₹7,000 करोड़ का बड़ा करार किया है। इस समझौते के तहत अगले तीन सालों में Inox Solar, Longi को 5 गीगावाट सोलर मॉड्यूल्स की सप्लाई करेगी। यह डील भारत के सोलर इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है क्योंकि इससे साबित होता है कि दुनिया अब भारत की बढ़ती निर्माण क्षमता (manufacturing strength) पर भरोसा कर रही है और इसमें चीन जैसी बड़ी ताकतें भी शामिल हैं।
भारत में सोलर मॉड्यूल उत्पादन तेजी से बढ़ रहा
रिपोर्ट्स के अनुसार, Longi Green Energy भारतीय बाजार के लिए सोलर मॉड्यूल Inox Solar से खरीदेगी। इस साझेदारी में Longi अपनी तकनीकी विशेषज्ञता (technical expertise) और गुणवत्ता मानकों (quality standards) का अनुभव Inox को साझा करेगी।
इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भारत में बने सोलर मॉड्यूल अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता पर खरे उतरें। यह समझौता ऐसे समय पर हुआ है जब भारत सरकार सोलर मॉड्यूल्स के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा दे रही है ताकि देश की विदेशी आयात पर निर्भरता कम हो सके।
Inox Solar ने अहमदाबाद में लगाया सोलर प्लांट
Inox Solar ने हाल ही में अहमदाबाद के पास बावला (Bavla) में अपना नया सोलर मॉड्यूल निर्माण संयंत्र (plant) शुरू किया है। पहले चरण में इसकी क्षमता 1.2 गीगावाट (GW) रखी गई है। आगे इसे बढ़ाकर 3 गीगावाट तक किया जाएगा।
इसके अलावा कंपनी ओडिशा के ढेंकनाल जिले में भी एक और बड़ा सोलर सेल और मॉड्यूल प्लांट बना रही है, जिसकी कुल क्षमता 4.8 गीगावाट होगी। इस प्रोजेक्ट से भारत में सोलर निर्माण के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
IPO की शेयर बाजार में आने की तैयारी
Inox Solar की पैरेंट कंपनी Inox Clean Energy अब शेयर बाजार (IPO) में आने की तैयारी कर रही है। संभावना है कि इसका IPO इस वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (Q4) में लॉन्च किया जाएगा। इसका मकसद भारत के बढ़ते क्लीन एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अपनी पकड़ और मजबूत बनाना है।
फिलहाल भारत में सोलर मॉड्यूल उत्पादन क्षमता 100 गीगावाट से ज्यादा। सोलर सेल उत्पादन क्षमता की लगभग 27 गीगावाट जो इस साल के अंत तक बढ़कर 40 गीगावाट होने की उम्मीद है।
भारत सरकार ने कई नीतियां…
भारत सरकार ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कई नीतियां लागू की हैं, जैसे सोलर मॉड्यूल और सेल पर आयात शुल्क (Import Duty), घरेलू उत्पादन को अनिवार्य बनाने के नियम, इन कदमों से देश में सोलर पैनल बनाने वाली कंपनियों को बड़ा प्रोत्साहन मिला है। Inox और Longi के बीच हुआ यह समझौता इसी दिशा में एक और मजबूत कदम है। यह भारत को आने वाले समय में सौर ऊर्जा निर्माण का वैश्विक केंद्र (Global Hub) बनाने में मदद करेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...