लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि इंडिया समूह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा चुनाव में देश में 400 सीटों पर हराएगा। प्रयागराज में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को हटाना होगा।भाजपा सरकार ने किसानों और नौजवानों के सामने संकट पैदा किया है। भाजपा ने जनता से झूठा वादा किया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। महंगाई बढ़ती गयी लेकिन किसानों को उनकी फसलों का सही मूल्य नहीं मिला।
देश भर में 400 सीटों पर भाजपा को हरायेगा ‘इंडिया’ : अखिलेश

