Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत बहुत जल्द टॉप-3 अर्थव्यवस्था में होगा शामिल : PM Modi

August 28, 2023

भारत बहुत जल्द टॉप-3 अर्थव्यवस्था में होगा शामिल : PM Modi

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रोजगार मेले के तहत सरकारी विभाग और संगठनों में नवनियुक्त भर्तयिों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। युवाओं को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि भारत बहुत जल्द टॉप-3 अर्थव्यवस्था में शामिल हो जाएगा। उन्होंने कहा, कि ‘भारत इस दशक में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन जाएगा। जब मैं गारंटी देता हूं तो मैं इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाता भी हूं।‘

9 साल पहले आज ही के दिन शुरू की गई जन धन योजना की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमने आज ही के दिन नौ साल पहले जन धन योजना शुरू की थी। वित्तीय लाभ के अलावा, इस योजना ने रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।‘ ‘खाद्य से लेकर फार्मा तक, अंतरिक्ष से लेकर स्टार्टअप तक, किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए सभी क्षेत्रों का विकास करना आवश्यक है। फार्मा क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है और यह आने वाले दिनों में रोजगार के बड़े अवसर पैदा करेगा। ऑटोमोबाइल उद्योग भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में ये दोनों इंडस्ट्री और भी विकसित होने वाली हैं।’

‘2030 तक पर्यटन क्षेत्र का भारतीय अर्थव्यवस्था में 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक का योगदान होने की संभावना है। यह 13-14 करोड़ नई नौकरियां पैदा कर सकता है।‘ मोदी ने कहा कि युवाओं के लिए नए रास्ते खोलने के लिए अर्धसैनिक बलों की भर्ती प्रक्रिया में भी कई बदलाव किए गए हैं। मोदी ने कहा, ‘इन दिनों फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के महत्व पर बहुत चर्चा हो रही है। भारत का फूड प्रोसेसिंग मार्केट पिछले साल 26 लाख करोड़ रुपये का था। अगले तीन सालों में यह क्षेत्र 35 लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा।‘

उन्होंने आगे कहा कि देश मोबाइल फोन के साथ-साथ अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर भी फोकस कर रहा है। प्रधान मंत्री ने बताया, कि ‘हम आईटी हार्डवेयर उत्पादन क्षेत्र में वही सफलता दोहराने वाले हैं जैसे हमने मोबाइल फोन क्षेत्र में हासिल की थी।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें