Site icon Dainik Savera Times

जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त, सुरक्षित बाहर निकला पायलट

राजस्थान: जैसलमेर में मंगलवार को वायुसेना का लड़ाकू विमान तेजस हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा जैसलमेर के रेगिस्तानी इलाके में हुआ है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह दुर्घटना तब हुई जब विमान अपनी प्रशिक्षण उड़ान पर था। इसी समय पोकरण में तीनों सेनाओं का युद्धाभ्यास ‘भारत शक्ति’ चल रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तीनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारी भी वहां मौजूद थे। उधर, दुर्घटनाग्रस्त विमान को लेकर वायु सेना की ओर से जानकारी साझा की गई है। वायु सेना के अनुसार विमान हादसे में पायलट सुरक्षित है और इस दुघर्टना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Exit mobile version