Site icon Dainik Savera Times

भारतीय वायु सेना का सुखोई-30 विमान असम में लापता, वायु सेना ने खोज अभियान किया शुरू

गुवाहाटी: भारतीय वायु सेना का एक सुखोई-30 लड़ाकू विमान असम के कार्बी आंगलोंग जिले के ऊपर उड़ान भरते ही रडार से ओझल हो गया। रक्षा मंत्रलय के प्रवक्ता लैफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने एक बयान में कहा, वायु सेना के एक विमान के लापता होने की सूचना मिली है। विमान ने असम के जोरहाट वायु सेना अड्डे से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7.42 बजे संपर्क में था। उन्होंने बताया कि लड़ाकू विमान की स्थिति का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि पायलट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बोकाजन सब-डिवीजन के चोकीहोला क्षेत्र के कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि विमान किसी वन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया होगा। उन्होंने कहा, हम इसकी पुष्टि के लिए एक टीम भेज रहे हैं। हम इस समय किसी भी बात की पुष्टि नहीं कर सकते।

Exit mobile version