Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय सेना ने दबोचे पाकिस्तान के दो पायलट; एक को अखनूर और दूसरे को पोखरण में दबोचा

May 8, 2025

भारतीय सेना ने दबोचे पाकिस्तान के दो पायलट; एक को अखनूर और दूसरे को पोखरण में दबोचा

India-Pakistan War: पाकिस्तान ने जम्मू पर गुरुवार देर रात मिसाइल और ड्रोन अटैक किया है. इसके साथ ही पाकिस्तानी फाइटर जेट्स ने भी भारतीय सीमा में हमला करने के लिए घुसपैठ करने की कोशिश की है. भारतीय वायुसेना और भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम S400 ने इसका जवाब देते हुए 8 मिसाइल और 16 ड्रोन के साथ ही पाकिस्तान का एक F-16 फाइटर जेट और 2 JF-17 फाइटर जेट मार गिराए हैं. एक F-16 फाइटर जेट को राजस्थान में मार गिराया गया है. भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी फाइटर जेट के पायलट को जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में जिंदा पकड़ा है, जबकि एक पायलट को राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोखरण इलाके में पकड़ा गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस वक्त हुई जब पाकिस्तानी F-16 विमान भारतीय हवाई सीमा का उल्लंघन कर रहा था. भारतीय राडार ने इसे समय पर ट्रैक किया और तुरंत सक्रिय कार्रवाई करते हुए विमान को रोक लिया. वहीं, इसे मार गिराने के बाद पायलट को सुरक्षित हिरासत में ले लिया गया. भारतीय सेना के अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Punjab Weather: बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड, 15 जिलों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें