Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत की इन 19 कंपनियों पर लगाया अमरीका ने लगाया प्रतिबन्ध, देखें पूरी लिस्ट…

November 1, 2024

भारत की इन 19 कंपनियों पर लगाया अमरीका ने लगाया प्रतिबन्ध, देखें पूरी लिस्ट…

Indian Companies Banned : अमेरिका ने यूक्रेन के खिलाफ जंग में रूस की मदद करने के कारण भारत की 19 कंपनियों और दो नागरिकों पर पाबंदी लगा दी है। अमेरिका ने भारत के साथ-साथ और भी कई देशों की 400 के करीब कंपनियों और लोगों पर पाबंदी लगाई है। इनमें भारत के अलावा चीन, थाईलैंड, तुर्की, मलेशिया और यूएई की कंपनियां और नागरिक शामिल हैं।

भारत के जिन दो लोगों पर पाबंदी लगाई गई है, उनमें दिल्ली की कंपनी Ascend Aviation के डायरेक्टर विवेक कुमार मिश्रा और सुधीर कुमार शामिल है। इन लोगों के साथ ही अमेरिकी विदेश विभाग ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाए गए आरोपों की भी डिटेल जानकारी दी है।

इन कंपनियों के नाम Ascend Aviation India, Mask Trans, TSMD Global और Futrevo हैं। अमेरिका के विदेश विभाग का आरोप है कि Ascend Aviation ने मार्च 2023 से मार्च 2024 के बीच रूस की कंपनियों को 700 से ज्यादा शिपमेंट भेजे थे। इनमें 200,000 डॉलर ज्यादा मूल्य के कॉमन हाई प्रायोरिटी लिस्ट आइटम शामिल थे। इसी तरह Mask Trans पर आरोप है कि कंपनी ने जून 2023 से अप्रैल 2024 के बीच रूस को 300,000 डॉलर से ज्यादा मूल्य के CHPL आइटम सप्लाई किए थे। TSMD Global पर रूस को 430,000 डॉलर मूल्य के CHPL आइटम सप्लाई करने का आरोप लगाया है।

इसी तरह अमेरिका के विदेश विभाग ने भारतीय कंपनी Futrevo पर रूस को 1.4 मिलियन डॉलर के कीमत के CHPL आइटम देने का आरोप लगाया है। इन शिपमेंट में इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट भी शामिल हैं। ये सामान जनवरी 2023 से फरवरी 2024 के बीच सप्लाई किया गया था।

रूस-यूक्रेन जंग के बाद यह पहला मौका नहीं है जब अमेरिका ने भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। पिछले साल नवंबर में Si2 Microsystems को भी अमेरिका की तरफ से बैन किया गया था। इस कंपनी पर रूस की मिलिट्री को अमेरिकी ऑरिजिन वाले इंटिग्रेटेड सर्किट की सप्लाई करने का आरोप लगा था।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें