Site icon Dainik Savera Times

कनाडा में भारतीय लड़की की हत्या, लूट के इरादे से आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

Indian Girl Murder

Indian Girl Murder

नेशनल डेस्क: विदेशों से अक्सर ही भारतीयों पर हमले और हत्या की घटनाएं आती रहती हैं। एक बार फिर एक भारतीय लड़की की कनाडा में हत्या कर दी गई। लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया गया।

जानकारी के अनुसार, लड़की का नाम विधि कल्पेशकुमार मेघा था। वह गुजरात के आनंद जिले के बोरसद की रहने वाली थी। वह 4 साल पहले कनाडा गई थी, जहां वह नियाग्रा में पढ़ाई कर रही थी।

ये भी पढ़ें: मधुबनी स्टेशन पर खड़ी Jaynagar-Udhna Antyodaya Express ट्रेन की बोगी में लगी आग, मचा हड़कंप

विधि नियाग्रा में पढ़ाई के साथ-साथ वह वर्क परमिट की तैयारी भी कर रही थी। 15 मई को 22 साल की विधि अपने घर से बाहर जा रही थी। ऐसे में लूट के इरादे से एक आदमी ने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। पब्लिक में इस तरह की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय लोग लड़की को तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कनाडाई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: लाहौल-स्पीति में भूस्खलन: जाहलमा नाले के पास दरकी पहाड़ी, संसारी-तिन्दी-तांदी मार्ग पूरी तरह ठप

Exit mobile version