Site icon Dainik Savera Times

ISS की यात्रा करने वाले पहले भारतीय Shubhanshu Shukla अशोक चक्र से होंगे सम्मानित

नई दिल्ली : वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को सोमवार को भारत के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की गई। शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय हैं। पिछले साल जून में शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय थे। उन्होंने यह यात्रा एक्सिओम-4 मिशन के तहत की। शुक्ला की 18 दिवसीय अंतरिक्ष यात्रा, अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा द्वारा 1984 में रूसी सोयूज रॉकेट में उड़ान भरे जाने के 41 साल बाद हुई।

अंतरिक्ष यात्री शुक्ला ने भारतीय वायुसेना में लड़ाकू विमान पायलट के रूप में करियर की शुरुआत की। उन्हें सुखोई-30 एमकेआई, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डोíनयर और एएन-32 सहित विभिन्न विमानों को कुल करीब दो हजार घंटे तक उड़ाने का अनुभव है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुमरू ने सशत्र बलों के 70 र्किमयों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित करने की मंजूरी दी, जिनमें से छह को मरणोपरांत ये सम्मान प्राप्त होंगे।

Exit mobile version