Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी ने ‘महासागर’ के दौरान 10 देशों के नौसेना प्रमुखों से की चर्चा

November 5, 2024

भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी ने ‘महासागर’ के दौरान 10 देशों के नौसेना प्रमुखों से की चर्चा

नयी दिल्ली: नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने मंगलवार को यहां हिन्द महासागर क्षेत्र के दस देशों के नौसेना प्रमुखों तथा समुद्री एजेन्सियों के प्रमुखों के साथ समुद्री सुरक्षा चुनौतियों तथा उनसे निपटने के बारे में चर्चा की।

एडमिरल त्रिपाठी ने विशेष कार्यक्रम ‘महासागर’ के तीसरे संस्करण के दौरान हिंद महासागर क्षेत्र के दस देशों के वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। इन देशों में बांग्लादेश, कोमोरोस, केन्या, मेडागास्कर, मालदीव, मॉरीशस, मोज़ाम्बिक, सेशेल्स, श्रीलंका और तंजानिया शामिल हैं। इस दौरान ‘ हिन्द महासागर क्षेत्र में आम समुद्री सुरक्षा चुनौतियों को कम करने के लिए प्रशिक्षण सहयोग’ विषय पर चर्चा की गयी। इसमें वक्ताओं ने हिंद महासागर क्षेत्र में आम समुद्री चुनौतियों को कम करने की दिशा में प्रशिक्षण की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें