
Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: भारतीय नौसेना में अधिकारी के रूप में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर आया है। बता दें कि इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न शाखाओं में कुल 275 अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 27 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है, जिन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है और भारतीय रक्षा सेवाओं में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं। नौसेना की ओर से अलग-अलग ट्रेड और ब्रांच के लिए पद निकाले गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इंडियन नेवी SSC ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। हालांकि, अलग-अलग पदों के अनुसार योग्यता में थोड़ा बदलाव हो सकता है। इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देख लें।
ये भी पढ़ें:
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 2002 से 1 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए। अलग-अलग पदों के लिए उम्र सीमा में थोड़ा अंतर हो सकता है।
चयन प्रक्रिया
इंडियन नेवी SSC ऑफिसर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले आवेदनों की जांच होगी और योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
एसएसबी इंटरव्यू में उम्मीदवारों का मनोवैज्ञानिक टेस्ट, ग्रुप एक्टिविटी और पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का चयन अंतिम मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन के लिए निम्न प्रक्रिया अपनानी होगी:
–नौसेना की वेबसाइट पर जाकर SSC Officer Recruitment सेक्शन खोलें।
–नए उम्मीदवार के रूप में रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
–अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
–जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
–आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचने के बाद सबमिट करें।
–भविष्य के इस्तेमाल के लिए आवेदन की कॉपी सुरक्षित रखें।