Site icon Dainik Savera Times

रेलवे में निकली बंपर भर्तियां, 44 हजार तक मिलेगा वेतन; जल्द करें आवेदन

Indian Railway Recruitment Board 2026

Indian Railway Recruitment Board 2026

Railway Jobs: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रेलवे में एक सुनहरा अवसर आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत कुल 312 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में जूनियर ट्रांसलेटर, चीफ लॉ असिस्टेंट, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर सहित कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों का विवरण:

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर – 202 पद
चीफ लॉ असिस्टेंट – 22 पद
पब्लिक प्रॉसिक्यूशन – 7 पद
सीनियर पब्लिक इंस्पेक्टर – 15 पद
स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर – 24 पद
साइंटिफिक असिस्टेंट ट्रेनिंग – 2 पद
लैब असिस्टेंट ग्रेड-3 (केमिस्ट और मेटलर्जिस्ट) – 39 पद
साइंटिफिक सुपरवाइजर – 1 पद

ये भी पढ़ें : Jammu Kashmir News: कश्मीर घाटी में हरियाणा के सैनिक समेत दो स्थानीय पोर्टर शहीद, बारामूला में हुए दो हादसे

योग्यता:

जूनियर ट्रांसलेटर पद के लिए संबंधित विषय में स्नातक होना जरूरी है।लॉ से जुड़े पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री आवश्यक है।
तकनीकी और साइंटिफिक पदों के लिए विज्ञान विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

आयु सीमा:
इस भर्ती में न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित है। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

वेतन:
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन मिलेगा। अधिकांश पदों पर 35,400 रुपये प्रति माह वेतन और उच्च पदों जैसे चीफ लॉ असिस्टेंट के लिए 44,900 रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और यात्रा भत्ता जैसी अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

आवेदन शुल्क:

सामान्य/OBC/EWS वर्ग – 500 रुपये

SC/ST वर्ग – 250 रुपये
फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है और CBT-1 परीक्षा में शामिल होने पर कुछ राशि रिफंड भी की जाएगी।

Watch Video : डिप्टी डायरेक्टर की अपील: छुट्टियों में मोबाइल से दूर रहें बच्चे

कैसे करें आवेदन:

सबसे पहले rrbapply.gov.in पर जाएं और “Create an Account” पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करके फॉर्म भरें।
दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का यह अवसर सीमित समय के लिए है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें।

Exit mobile version