Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indian Railways : घने कोहरे के चलते उत्तर रेलवे की 28 ट्रेनें लेट

January 23, 2024

Indian Railways : घने कोहरे के चलते उत्तर रेलवे की 28 ट्रेनें लेट

नई दिल्ली। घने कोहरे ने सड़क यातायात के साथ रेल मार्ग यातायात पर भी काफी असर डाला है जिसके चलते उत्तर रेलवे की करीब 28 ट्रेन देरी से चल रही है। इस कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक ये ट्रेनें एक घंटे से लेकर छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं। दिल्ली क्षेत्र में 28 ट्रेन देरी से आ रही हैं।

इनमें 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (1.20 घंटे), 12309 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (4.00 घंटे), 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (2.30 घंटे), 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (2.00 घंटे), 12426 जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (1.15 घंटे), 22691 बेंगलुरु-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (4.00 घंटे), 12273 हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस (4.00 घंटे), 12225 आज़मगढ़-दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस (1.15 घंटे), 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस (4.00 घंटे), 12451 कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस (2.00 घंटे), 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस (3.00 घंटे), 12427 रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस (4.30 घंटे), 12417 प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस (3.45 घंटे), 12367 भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस (4.10 घंटे), 12393 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस (1.15 घंटे), 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस (1.45 घंटे), 12919 अम्बेडकरनगर-कटरा (4.00 घंटे), 14207 एमबीडीपी प्रतापगढ़-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस (1.45 घंटे), 14042 देहरादून-दिल्ली जंक्शन मसूरी एक्सप्रेस (1.00 घंटे), 12779 वास्को-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस (2.00 घंटे), 12615 चेन्नई-नई दिल्ली एक्सप्रेस (3.00 घंटे), 12723 हैदराबाद-नई दिल्ली एक्सप्रेस (1.45 घंटे), 12621 चेन्नई-नई दिल्ली एक्सप्रेस (2.00 घंटे), 12155 रानीकमलापति-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (4.30 घंटे), 12458 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस (1.10 घंटे), 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस (5.00 घंटे), 15658 कामाख्या-दिल्ली जंक्शन ब्रrापुत्र मेल – (3.45 घंटे) और 12447 मानिकपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (4.00 घंटे) देरी से चल रही हैं।

कोहरे और धुंध के चलते इन ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार रेलवे यह कोशिश करता है कि ट्रेनों का समय बिल्कुल ठीक रहे लेकिन इस मौसम में कोहरे के सामने तकनीक भी बेसर दिखाई देती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें