Site icon Dainik Savera Times

जान लें आज से शुरू हो रहे महाकुंभ के लिए भारतीय रेलवे की क्या है तैयारियां, नहीं करना पड़ेगा दिक्क्तों का सामना!

Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025

Indian Railways in Mahakumbh : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रयागराज में सोमवार से शुरू हो रहे महाकुंभ के लिए भारतीय रेलवे की तैयारी बढ़ाने के लिए कई प्रमुख पहल की शुरुआत की। इसका उद्देशय़ अगले 45 दिनों में होने वाले इस विशाल समागम में शामिल होने वाले लाखों तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित, निर्बाध और तकनीकी रूप से उन्नत सेवाएं प्रदान करना है।

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी एक प्रेस वक्तव्य के अनुसार, इन पहलों में 24 घंटे कुंभ ‘वॉर रूम’, सभी निकटवर्ती स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे, बहुभाषी संचार प्रणाली और अतिरिक्त टिकट काउंटर आदि शामिल हैं।

रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा, ‘‘रेलवे बोर्ड स्तर पर एक सर्मिपत ‘वॉर रूम’ का उद्घाटन किया गया है। यह 24 घंटे काम करेगा, जिसमें परिचालन, वाणिज्यिक, आरपीएफ, मैकेनिकल, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल विभागों के अधिकारी गतिविधियों की निगरानी और समन्वय करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वास्तविक समय पर निगरानी के लिए और वास्तविक समय में जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रयागराज क्षेत्र के नौ स्टेशन पर कुल 1,176 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।’’ कुमार ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए प्रयागराज, नैनी, छिवकी और सूबेदारगंज स्टेशन पर 12 भाषाओं की घोषणा प्रणाली का भी उद्घाटन किया गया है।

कुमार ने यात्री सुविधाओं के बारे में बताया कि महाकुंभ अवधि के दौरान 10,000 नियमित ट्रेन, 3134 विशेष ट्रेन संचालित की जाएंगी जो पिछले कुंभ की तुलना में 4.5 गुना अधिक। उन्होंने बताया कि 1,869 छोटी दूरी की रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 706 लंबी दूरी की ट्रेनें और 559 रिंग ट्रेन भी संचालित की जाएंगी।’’

Exit mobile version