Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत का पहला डेबियन सम्मेलन 10 सितंबर से कोच्चि में आयोजित होगा

September 9, 2023

भारत का पहला डेबियन सम्मेलन 10 सितंबर से कोच्चि में आयोजित होगा

कोच्चि: भारत के पहले डेबियन सम्मेलन का आयोजन 10 सितंबर से कोच्चि के इंफोपार्क में किया जाएगा जो ‘ओपन सोर्स ऑपरेंटिग सिस्टम’ को बेहतर बनाने में रुचि रखने वाले डेबियन योगदानकर्ताओं और उपयोगकर्ताओं के लिए एक वार्षकि कार्यक्रम है। डेबकॉन्फ23, 24वां वार्षकि सम्मेलन है जिसका समापन 17 सितंबर को होगा।

जीएनयू/लिनक्स पर आधारित डेबियन एक मुफ्त और ओपन सोर्स ऑपरेंटिग सिस्टम है जिसे ‘डेबियन प्रोजेक्ट’ ने विकसित किया है और इसका रखरखाव करता है। ‘डेबियन प्रोजेक्ट’ ऐसे व्यक्तियों का एक संगठन है जो एक मुफ्त सॉफ्टवेयर ऑपरेंटिग सिस्टम बनाने के साझा लक्षय़ पर काम करते हैं जो सभी के लिए मुफ्त में उपलब्ध हो। आयोजकों ने एक विज्ञप्ति में बताया कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों से करीब 400 डेबियन डेवलपर्स और उपयोगकर्ता इस सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें