मुंबई : विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रहा इंडिगो का विमान इंजन में खराबी के कारण शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा। एक सूत्र ने कहा, ’इंडिगो की विशाखापत्तनम-दिल्ली उड़ान 6ई 579 के एक इंजन में खराबी के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्वाह्न् 10.39 बजे पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई।’ बोइंग 737 विमान में 160 यात्री सवार थे। उड़ान पर नजर रखने वाली वैबसाइट फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम के अनुसार, विमान पूर्वाह्न् 10.59 बजे उतरा। इस बीच, इंडिगो ने एक बयान में कहा, ’28 मार्च 2026 को विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई 579 में हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ समय पहले तकनीकी खराबी का पता चला।’
इंजन में खराबी के कारण इंडिगो के विमान की दिल्ली में एमरजैंसी लैंडिंग

