Site icon Dainik Savera Times

Indigo Flights के पायलट को एक पैसेंजर ने जड़ा थप्पड़, जाने क्या थी वजह

नई दिल्ली: इंडिगो की फ्लाइट में पायलट के साथ एक यात्री ने उस समय मारपीट कर दी जब वह उड़ान में देरी की घोषणा कर रहा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है पायलट यात्रियों के सामने कुछ अनाउंसमेंट कर रहा है तभी पीछे से एक शख्स आता है उसे थप्पड़ मार देता है। इसके बाद एक एयर होस्टेस कहती हुई सुनाई दे रही है कि आपने जो भी किया गलत किया। इस बात को सुनकर वह शख्स फिर से कहता है कि हम कितनी देर से बैठे हैं।

वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि पायलट या फिर केबिन क्रू का उड़ान में देरी से क्या लेना देना है। वह अपना काम कर रहे थे। ऐसे में मारपीट करने वाले पैसेंजर को गिरफ्तार करके नो-फ्लाई की लिस्ट में डालना चाहिए। पैसेंजर की फोटो भी पब्लिश करनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि, फ्रस्टेशन किसी यात्री को क्रू सदस्य पर फिजिकल हमला करने का अधिकार नहीं देती है।

Exit mobile version