Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : शादी समारोह में अंधाधुंध फायरिंग, दुल्हन का भाई गंभीर

indiscriminate-firing-at-wedding-ceremony

indiscriminate-firing-at-wedding-ceremony

पलवल। यहां के गांव फिरोजपुर में एक शादी समारोह में अचानक हथियार से लैस बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले के डरे लोगों ले इधर-उधर छिपकर जान बचाई।

कार में आए थे हथियारों से लैस बदमाश

इस घटना में दुल्हन का भाई को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच की। वहां मौजूद लोगों और परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वारदात उस समय हुई जब पीड़ित विजय सिंह के घर में उनकी बेटी की शादी के लिए मेहंदी की रस्म चल रही थी। परिवार के सभी सदस्य और रिश्तेदार जश्न मना रहे थे। विजय सिंह ने बताया कि उनका बेटा नितिन रात करीब 10 बजे सामान लेकर घर लौटा था। इसके कुछ ही देर बाद हमलावर वहां पहुंच गए जोकि कार में सवार होकर आए थे। उनके पास बंदूकें, लाठी-डंडे और फरसे थे। घर में घुसते ही आरोपियों ने गालियां देनी शुरू कर दी।

बदमाशों ने वाहनों में भी की तोड़फोड़

बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे। जब परिजनों ने हमलावरों को शांत करने और बातचीत करने की कोशिश की तो आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली नितिन के पैर में जा लगी जिससे वो लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद भागते समय बदमाशों ने बाहर खड़ी गाड़ियों पर भी गोलियां बरसाई। इसके बाद नितिन को तुरंत पलवल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत चिंताजनक होने के कारण उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। अभी उसकी स्थिति गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। सदर थाना प्रभारी सुंदर पाल ने बताया कि विजय सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

 

 

Exit mobile version