Site icon Dainik Savera Times

जम्मू के राजौरी में हुई अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों की मौत, 10 घायल

जम्मू: राजौरी जिले के डांगरी गांव में रविवार शाम को गोलीबारी हो गई, जिससे इलाके में दहशत और अफरातफरी मच गई। इस गोलीबारी में 13 लोग घायल हो गए थे, जिन्हे इलाज के लिए जीएमसी राजौरी में भर्ती करवाया गया था, जहाँ तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकियों का इलाज चल रहा है।

चिकित्सा अधीक्षक जीएमसी राजौरी डॉ महमूद ने केएनओ को बताया कि डांगरी में गोलीबारी की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 10 घायल हो गए हैं। घायलों के शरीर पर कई गोलियां लगी हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच एक अधिकारी ने कहा कि यह क्षेत्र मुख्य राजौरी शहर से लगभग 7 से 8 किलोमीटर दूर है। पुलिस और सेना मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि हम घटना के बारे में और जानकारी का पता लगा रहे हैं।

Exit mobile version