नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में एक घर में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ, जब ज्यादातर लोग घर के अंदर सो रहे थे।
बताया जा रहा है कि आग घर के सामने वाले हिस्से में लगी, जिससे अंदर मौजूद लोग बाहर निकलने का रास्ता नहीं ढूंढ पाए और वहीं फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस कमिश्नर समेत कई अधिकारी भी हालात का जायजा लेने पहुंचे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा ब्रजेश्वरी एनेक्स में रहने वाले मनोज पुगलिया के घर में हुआ। घर की ग्राउंड फ्लोर पर एक कार चार्ज हो रही थी। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे अचानक आग भड़क उठी। आग तेजी से फैल गई और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
#WATCH | Indore, Madhya Pradesh | Indore DM Shivam Verma says, “Rescue operations are underway. The fire has been brought under control. Six people have lost their lives…Two floors have been cleared but our team is checking one more floor…” https://t.co/3eyJQ5ydPG pic.twitter.com/xQ9f5tzNnt
— ANI (@ANI) March 18, 2026
उस समय परिवार के अधिकतर सदस्य पहली मंजिल पर मौजूद थे। नीचे आग फैलने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके। इसी बीच घर में रखा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया और उसमें धमाका हो गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
इस भीषण हादसे में मनोज पुगलिया सहित कुल छह लोगों की जान चली गई। पूरे इलाके में इस घटना के बाद शोक और दहशत का माहौल है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...